F-324, FIRST FLOOR, HARI NAGAR PART 2
South Dehli, Delhi
0112663644
Contact: VIRENDRA KUMAR KAMAT ( Chief Functionary )
Mobile Number: 9599586826
E-mail: info@hansngo.org
Website: Not Available
Activities:
Children
प्रस्तावना
साथियों! आज के इस असहज वातावरण में संगठन निर्माण की परिकल्पना स्वतः नहीं उत्पन्न होता है I वस्तुतः विषम परित्स्थितियां तथा नितांत आवश्यकता ही नई अविष्कार की जननी होती है I आज सही मायने में समाज का कोई स्वरुप ही नहीं बचा है I हर व्यक्ति स्वकेंद्रित होता जा रहा है I समाज में विभिन्न कुरीतियों नित नए समस्यायें पैदा कर रही है A धार्मिक सहिष्णुता काम होती जा रही है A आर्थिक असमानता, भरष्टाचार में लिप्त व्यवस्था आम-आदमी को दिन प्रतिदिन बेवश करता जा रहा है A सामान्य व्यक्ति राजनेताओं द्वारा भावनात्मक स्तर पर ठगी के शिकार होते रहतें हैं A इस विषम परिस्थिति में भी हम " बिनोबा भावे के उस कथ्य को नहीं भुला सकतें है :
“ If you just help in Creating an atmosphere, the rest will be done by atmosphere itself. Even the wingless leaves rise high like the birds when a powerful storm comes”
अतः हम सभी सकारात्मक व आशावादी सोच वाले व्यक्ति से आवाहन करूँगा कि सब मिलकर एक ऐसी संगठन निर्माण में अपनी भूमिका प्रदान करें जिसका उद्देश्य मानववाद, राष्ट्रवाद राष्ट्रिय, एकरात्मक लोकतंत्र, सामाजिक-आर्थिक समस्यायों के प्रति गाँधीवादी दृष्टिकोण के आधार पर संतयुक्त व शोषणमुक्त समाज की स्थापना, भ्रष्टाचार व दुराचार के खिलाफ संघर्ष, महिला सशक्तिकरण, प्रतिभावन छात्रों के भविष्य निर्माण, स्वस्थ व सुशिक्षित समाज निर्माण, भाईचारा व नैतिक मूल्यों का विकास तथा अन्य कई बहुआयामी लक्ष्य को प्राप्त करना होगा I संगठन में ऐसे व्यक्तियों का समावेश हो जो निजी हितों से ऊपर उठकर तथा पद लोलुपता से मुक्त होकर सदैव प्रतिभावन व निस्वार्थ सेवार्थी को स्वागत करें I
हंस उद्देश्य
१. क्षेत्र के सभी गैर-सरकारी संगठनों के बीच समन्वय स्थापित कर सामान्य जन को लाभान्वित करना.
२. सरकारी योजनाओं की जानकारी सामान्य जनतक पहुँचाना व तदर्थ मार्गदर्शन करना.
३. शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना.
४. सफाई अभियान चलाना.
५. नशा मुक्ति अभियान.
६. RTI प्रशिक्षण.
७. सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार से पीड़ित लोगों को सहायता करना.
८. प्रदूषण व संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करना.
९. महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करना.
१०. महिला उत्पीड़न व दहेज़ प्रतारणा के खिलाफ संघर्ष करना.
११. समाज के प्रबुद्ध वर्ग को संगठित कर सामाजिक हितकार्य में सलंग्न करना.
१२. व्यक्तित्व विकास व छवि निर्माण कार्य करना.
१३. स्वराज की वास्तविक परिकल्पना को सामाजिक स्तर पर चरितार्थ करना.
१४. समय व परिस्थिति अनुसार राजनीति का विश्लेषण तथा उचित भागीदारी तय करना.
१५. भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष व जान जागरूकता फैलाना.
१६. जन प्रतिनिधि (MP,MLA , COUNCILLOR ) के कार्यों का आंकलन कर जनता में संवाद स्थापित कर सूचित करना .